भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री की मन की बात के 100 वें एपिसोड का देखा लाइव प्रसारण
गभाना। कस्बा के श्याम मैरिज होम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” के 100 वें एपिसोड का सैंकड़ो भाजपाईयों ने लाइव प्रसारण देखा व सुना। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात एक पर्व बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से राजनीतिक से अलग हटकर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों, प्रतिभाओं, इनोवेशन बदलावों की चर्चा करते आ रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं जो गुमनाम रहकर समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं, समाज और देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी-20 की अध्यक्षता कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हमारे देश की विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनी है। पीएम मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को आकाशवाणी के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत की थी और आज उनके 100 एपिसोड पूरे हो गए। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिलामंत्री शिवनारायण शर्मा, ब्लाक प्रमुख चंडौस रेशमपाल सिंह, श्यामसुंदर वशिष्ठ, अनिल सारस्वत, अजय सिंह, विजय सिंह, सुवोध सिंह, राकेश सिंह, डा. आरडी शर्मा, हरेंद्र सिंह, महेश शर्मा, देवकीनंदन पांडेय, विपिन कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह भोला, हिमांशु माहेश्वरी, डा. भानू प्रताप सिंह, हरीश माहेश्वरी, राहुल चौधरी, भाष्कर चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा चंडौस में सांसद सतीश गौतम व राजस्व राज्यमंत्री अनुप प्रधान के नेतृत्व में कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव कार्यक्रम देखा।
