रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सपनों के राजकुमारों के साथ विदा होंगी दो दुल्हनें

कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन बना मददगार

 तीन महीने में ही 12 कन्याओं के हाथ पीले करा चुका फाउंडेशन

 कैप्टन दुष्यंत सिंह की पहल ला रही रंग, बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग, दे रहे मदद

गभाना। मां-बाप ने बेटियों के लिए तमाम सपने देखे थे, लेेकिन वक्त ने उन सपनों को पूरा होने में अड़चन पैदा की तो उन सपनों को पूरा करने में कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन, गभााना आगे आया है। फाउंडेशन के सदस्यों ने एक साथ दो कन्याओं के हाथ पीले करने एवं हंसी-खुशी के माहौल में उनके सपनों के राजकुमारों के साथ सुखद विदाई की भी तैयारी कर ली है। ग्रामीण इस नेक कार्य की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। फाउंडेशन ने अपने गठन के तीन माह में ही अब तक 12 पात्र कन्याओं की शादी कराते हुए उनका कन्यादान कराया है। अल्प समय में ही इस फाउंडेशन को जिले भर में अच्छी खासी पहचान मिल रही है और बड़ी संख्या में लोग इस नेक मुहिम से जुड़कर हरसंभव मदद को आगे आ रहे हैं।

जिले के कस्बा गभाना के रहने वाले एवं आर्मी में बतौर कैप्टन दुष्यंत सिंह की प्रेरणा से कन्यादान सुमंगल फाउंडेशन का करीब तीन माह पहले ही गठन किया गया है। फाउंडेशन अब तक 10 निर्धन कन्याओं का धूमधाम से विवाह संपन्न करा चुका था। दो व तीन मई को यह संख्या अब 12 तक पहुंच जाएगी। फाउंडेशन ने कस्बा गभाना की एक एवं तहसील क्षेत्र के गांव ख्यामई की दो अलग-अलग कन्याओं का कन्यादान करने का निर्णय लिया है। फाउंडेशन की ओर से रविवार को दोनों कन्याओं के लिए दहेज में घरेलू एवं जरुरत का सामान उनके घरों पर पहुंचकर भेंट किया तो सबकी आंखें नम हो गई। फाउंडेशन के प्रयासों से दोनों ही कन्याओं की उनके सपनों के राजकुमारों के साथ सुखद विदाई कराने की तैयारी कर ली है। फाउंडेशन के सदस्यों ने दोनों कन्याओं को जीवन में खुशियों का आर्शीवाद भी दिया । एक कन्या की दो मई को दूसरी कन्या की तीन मई को धूमधाम से शादी संपन्न होंगी। इससे इन दोनों कन्याओं के घरों में अब खुशियों का माहौल है। माता-पिता एवं परिजनों को शादी की तैयारियों को लेकर जो भी चिंताएं थीं वो अब दूर हो चुकी हैं। ऐसे में परिजन कन्यादान फाउंडेशन के सदस्यों को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं।

बेटियां न लगे बोझ, हंसी खुशी हो विदाई – दुष्यंत

कैप्टन दुष्यंत सिंह ने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य नाम की प्रसिद्धि पाने के लिए नहीं है। बस लक्ष्य इतना है कि किसी भी मां-बाप के लिए बेटी पैदा होने पर बोझ न लगे और वे हंसी-खुशी उसे उसकी ससुराल विदा कर सकें। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि किसी भी निर्धन कन्या के हाथ पीले होने में यदि कोई अड़चन आ रही है तो इसके सदस्य मिलकर उस बाधा को दूर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के कार्यों को देखकर अब तक इससे करीब दो हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। यह कारवां लगातार बढ़ता चला रहा है। सबसे खास बात है कि फाउंडेशन में कोई पदाधिकारी नहीं है सभी इसमें सदस्य की हैसियत से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर अजय चौधरी, प्रवीन शर्मा, नितिन वर्मा, अमित गोयल, दुर्गेश गोयल, मुकेश गर्ग, सतपाल सुमन, अनिल गौड़, भुवनेश गोयल, धर्मेंद्र नादर, लोकेंद्र कश्यप, उमेश दादा, दलवीर सिंह,  रोहित ठाकुर, रजत मित्तल, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!