रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल
दिल्ली से एटा जा रही थी रोडवेज बस, हाईवे बाईपास पर बरौली मोड़ के पास हुआ हादसा
गभाना। हाईवे बाईपास पर बरौली मोड़ के पास सोमवार सुबह रोडवेज बस अनियंत्रित बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के कासगंज डिपो रोेेडवेज बस दिल्ली से सवारियों को लेकर एटा के लिए जा रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे गभाना में हाईवेबाईपास के पास श्यामपुर- बरौली मोड़ के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में भरे पानी में पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार अधिकांश यात्री नींद के आगोश में थे। बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों में मदद को चीख पुकार मचने लगी। जानकारी पर आस-पास के गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शीशे, खिड़की तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बेबी अलीगंज एटा, कोमल, प्रीती मुजफ्फरा जसरथपुर एटा, ऋषिपाल सिंह, उनकी पत्नी नीलम, निवासी अमापुर कासगंज, रिंकू, रूक्मणी निवासी धिरौना कासगंज, संगम फिरोजाबाद, प्रेमलता, प्रदीप, हिमांशी, प्रतिज्ञा मारहरा एटा, काेमन अलीगंज एटा, कनक, सुषमा जैथरा एटा समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा टोल रिलीफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बा के सीएचसी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हाे गए।
