इगलास कोतवाली क्षेत्र में दौड़ने गया युवक हुआ लापता
इगलास। क्षेत्र के गांव बलरामपुरकरथला निवासी 18 वर्षीय युवक घर से सुबह के समय टहलने के लिए गया था। घर नहीं लौटने पर स्वनज ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।त्रिलोक चंद्र शर्मा उर्फ करुआ का बेटा सौर्य रावत उर्फ लाला ने सीबीएसई बोर्ड के एक कालेज से इंटर की परीक्षा दी है। रविवार को सुबह के समय रोजना की तरह साइकिल से नलकूप पर योगा करने को गया था। इसके बाद सड़क पर दौड़ लगाने के लिए साइकिल को छोड़कर कहीं चला गया है। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजनों को चिंता हुई। तलाश की किंतु रिश्तेदारियों और मिलने वालों से कोई जानकारी नही मिल सकी और फोन भी बंद है। कोतवाली प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।
मारपीट की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव अनुपिया निवासी मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार की सांय को गांव के ही कुछ लोगों ने हमलावर होते हुए उसके व एक रिस्तेदार रामखिलाड़ी निवासी मेहतापुर बाग को घेर लिया। आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। लोगों के बचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के संबंध में प्रमोद उर्फ हऊआ, धर्मेंद्र सिंह, हरी सिंह, जगवीर सिंह, सुखवीर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं गांव महवला निवासी मीना देवी पत्नी नानक चंद्र का कहना है कि विगत 27 अप्रैल की सांय को गांव के ही भगवंत स्वरुप, किशनू, सचिन, लोकेश हमलावर होते हुए घर में घुस आए। आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए दंपती के साथ मारपीट की। पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है।