छात्राओं ने सीखे स्वयं की सुरक्षा के गुर
इगलास। मिशन नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर कारस की बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा के गुण समझाए गए। इसके साथ ही छात्राओं को सदैव अपना मनोबल ऊंचा रखने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने खूब बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और हर मुश्किल का मुकाबला करने के गुर सीखे। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि आज विश्व में बेटियां भी अपने हुनर का डंका बजा रही हैं। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं हैं जहां बेटियों ने अपनी सफलता के झंडे न गाढ़े हों। इसके बाद भी बेटियों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं होना शर्म की बात है।
अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता
इगलास। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष में राधा इंटरनेशनल अकैडमी में भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दी। शुभारंभ प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा व उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य ने श्रम के महत्व की जानकारी देते हुए भगवत गीता के मूल मंत्र कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन को अपने जीवन में चरितार्थ करने को प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य ने विश्व श्रम दिवस के विषय में विस्तार से जानकारी दी। भाषण प्रतियोगिता में तुलसी रावत, तमन्ना, पायल, रौनक, अनिका व प्रियांशी ने सफलता प्राप्त की। प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। संयोजन सुप्रिया राजे रही। इस अवसर पर प्रिया श्रुति, प्रियंका वर्मा, शिखा अस्थाना, सरिता शर्मा, डीके शर्मा आदि थे।