रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोशल मीडिया पर दो युवकों को असलाह का प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने भेजे जेल

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव कसेरू में दो युवकों को लाइसेंसी बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करना खासा महंगा पड़ गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर चंडौस सीता राम सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो युवकों की असलाह का प्रदर्शन करने की फोटो व वीडियाे वायरल हो रही थी। वायरल फोटो-वीडियों की जांच करने पर मामलाJ क्षेत्र के गांव कसेरू के विकास पुत्र दिनेश शर्मा व मधुर पुत्र रामभूल का निकला। जिन्हें एसआई शिवनंदन आनंद व कॉस्टेबल सागर ने कस्बा चंडौस से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए दाेनों आरोपियों ने मामा की लाईसेंसी बंदूक होना बताया। मामले में एसआई शिवनंदन आनंद की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अवैध शराब के साथ एक युवक को दबोचा

पिसावा। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब समेत पकड़ लिया। जिसके खिलाफ थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि सोमवार की रात्रि में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी शेरपुर बंबा पुल के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार निवासी शेरपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से देसी शराब के अवैध 22 ट्रेटा पाउच बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति ने हत्या का लगाया आरोप

पिसावा। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमगंज में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने हत्या करने का आरोप  लगाया है। हालांकि पति की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी पिसावा उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि विक्रमगंज निवासी महेंद्र की पत्नी मीना देवी का रविवार को उसकी जिठानी पुष्पा उर्फ बीना देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों में मारपीट भी हो गई थी। सोमवार की देर शाम को अचानक से महेंद्र की 45 वर्षीय पत्नी मीना देवी की मौत हो गई। महेंद्र पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगाने लगा। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना पर थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!