रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने आरओ व एआरओ के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अलीगढ़। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने में सभी रिटर्निंग ऑफीसर  (RO) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) को मतगणना की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन से छह मई के मध्य कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में लगभग 900 कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान भी कराया जाए। प्रशिक्षण में RO-ARO की उपस्थिति अनिवार्य है। मतगणना के दौरान सभी नगर निकायों की मतगणना में पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना उसके बाद मतपत्रों की गणना की जाए। उन्होंने बताया कि चार मई से कार्य समाप्ति तक धनीपुर मंडी में नगर निगम क्षेत्र के महापौर एवं पार्षद की ईवीएम में बैलेट पेपर लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में RO-ARO एसडीएम एवं तहसीलदार से समन्वय स्थापित कर सीलिंग का कार्य अपनी उपस्थिति में सम्पन्न करेंगे।10 मई को प्रातः सात बजे से सभी RO-ARO उपस्थित रहकर पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी से मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान कराएंगे। मतदान के बाद मतदान पार्टियां अपनी सामग्री एवं मशीनें संबंधित तहसील के स्ट्रांग रूप में जमा कराएंगे। उन्होंने मतगणना केंद्र बनाने के संबंध में बताया कि जनपद व तहसील मुख्यालय पर चिन्हित मतगणना केंद्रों पर वार्ड की संख्या एवं उनमें मतदाताओं की संख्या के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार गणना मेजें लगायी जाएं। सामान्यतः पांच मतदान स्थल के मतों की गणना के लिए एक मतगणना टेबिल लगाई जाए। दो मेजें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और उनके सहायक स्टाफ के बैंठने के लिए लगायी जाएं। मतगणना मेजों के निकट उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिये भी स्थान सुरक्षित रखा जाए। गणना स्थान पर पर्याप्त प्रकाश के लिए प्रत्येक मेज पर ट्यूब लाइट एवं बल्ब की व्यवस्था की जाए। बिजली न होने को दशा में जनरेटर की भी व्यवस्था की जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनू राणा ने मतपेटियों की जांच करने को कहा। यदि किसी मतपेटिका में गड़बड़ी की गई है, खो गई है या नष्ट हो गई है तो रिटर्निंग अधिकारी मतगणना न कराते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से आयोग को सूचना भेजेंगे। मतपेटियों को गणना मेजों पर उपलब्ध कराने के पश्चात गणना पर्यवेक्षक उसकी जांच कर उसमें से सभी मतपत्र गणना मेज पर निकालेंगे, यह सावधानी रखी जाय कि कोई मतपत्र इधर-उधर न हो जाए। प्रत्येक मतपेटी में सदस्य, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद या सदस्य, अध्यक्ष नगर पंचायत के लिए डाले गये मतपत्र अलग-अलग रंग के होंगे। ऐसे में सर्वप्रथम रंगों के आधार पर मतपत्रों को अलग-अलग छांट लें। प्रत्येक मतगणना मेज पर वार्डवार एवं मतदान स्थलवार एक साथ सदस्य पद एवं अध्यक्ष पद के मतों की गणना दो टेबल सटाकर की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान स्थलवार, वार्डवार सम्पूर्ण मतदान स्थलों की गणना के पश्चात सूचीबद्ध करते हुए परिणाम तैयार किए जाएंगें। सभी मतदान स्थलों पर प्रयुक्त ईवीएम की मेजवार एक-एक करके मतगणना प्रारम्म की जाएगी। चक्रवार महापौर, पार्षद के मतों की गणना पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों एवं उनके मतदान अभिकर्ताओं को प्रत्याशीवार मिले वोट बोलकर नोट कराया जाएगा।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!