अजीत चौधरी की मनाई पुण्यतिथि
इगलास। शनिवार को हाथरस रोड स्थित गोवर्धन धाम गैस्ट हाउस में चौ. अजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. रामबहादुर सिंह, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष चौ. सत्यवीर सिंह सत्तो, रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव चौ. नबाब सिंह छौंकर, डा. धर्मवीर सिंह, चौ. रामवीर सिंह, चौ. सुरेंद्र सिंह, राजेश चौधरी, चौ. महावीर सिंह टीटी, मेघराज सिंह, सुरजीत सिरोही आदि ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रमा शर्मा को समर्थन का पत्र दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण शर्मा, निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया। निर्दलीय प्रत्याशी रमा शर्मा ने सासनी रोड, राधिका बिहार, कृष्णा नगर, राधा नगर, ताऊ नगला, श्रीजी धाम, चामड़ गेट, जेपी कालोनी, पुरानी तहसील रोड व सराय बाजार में जनसंपर्क किया।