एथलेटिक्स डे पर खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न
इगलास। इंटरनेशनल एथलेटिक डे पर राधा इंटरनेशनल एकेडमी में खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें लंबी कूद, ऊंची कूद में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शुभारंभ निर्देशक इंजी. दीपक मुकुट मणि व प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने किया। लंबी कूद में डिंपल, कृषिका, दीक्षा, मयंक, आदित्य, प्रियांशु विजयी रहे। सीनियर विंग में युवराज, पंकज, रोविन ने स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में डिंपल, कविता, दीक्षा, रोहन, सुमित, पंकज ने स्थान प्राप्त किया। शाट पुट गर्ल्स में तनीषा, अंजली, पायल अव्वल रही। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी, सुप्रिया राजे, विवेक चौधरी, लोकेश चौधरी, डीके शर्मा आदि थे।