रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी के बेटे को चमचम से तोला

इगलास। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल का जनसंपर्क के दौरान रविवार को जगह-जगह समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। कस्बा की गल्ला मंडी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के बेटे सुमित अग्रवाल को व्यापारियों ने इगलास की प्रसिद्ध चमचम से तोलकर भव्य स्वागत किया। व्यापारियों ने अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल को देने का वायदा किया। इसके बाद न्यू शिवदान नगर, पुरानी तहसील के भगवती कॉम्प्लेक्स में सुमित अग्रवाल व समर्थकों का भव्य स्वागत किया गया।

समाज सेवी सुमित अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह अपना कारवां बढ़ा है में सभी का ऋणी हूँ। अब साफ-साफ दिख रहा है परिवर्तन होगा। नगर पंचायत में बिना किसी भेदभाव के जनता के बीच विकास कार्य किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल की जीत निश्चित ही नए आयाम स्थापित करेगी। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने देंगे। हमारे घर में कभी राजनीति नहीं रही है, भक्ति भाव रहा है। जिस तरह मैया की सेवा की है उसी तरह नगर पंचायत में पूरे पांच साल सेवा करेंगे। हमारा एक ही नारा है सेवा ही संकल्प। उन्होंने कहा इस बार बदलाव के लिए 11 मई को कमल के समाने मुहर लगाकर उनके हाथ मजबूत करें। इगलास जीत के बाद इगलास नगर पंचायत का नाम प्रदेश स्तर तक होगा। वहीं, सांसद प्रतिनिधि ज्ञानू शर्मा, डा. रोहित सिंह, सीपी चौधरी, चौधरी रतन सिंह, वल्लभ चौधरी, रामकुमार अग्रवाल ने जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के लिए वोट मांगे। इस मौके पर सतीश चंद्र अग्रवाल, रमेश गुप्ता, राजबहादुर सिंह पिंटू, पम्मी चौधरी, राजकुमार चौधरी, मनोज चौधरी, दिनेश चौधरी, महेश अग्रवाल, श्यामबिहारी अग्रवाल, विजय गोयल, महिपाल अग्रवाल, विक्रम सिंह सहित समस्त गल्ला व्यापारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!