अभिमन्युराज सिंह को कांग्रेस पार्टी ने दिया समर्थन
गभाना। नगर पंचायत गभाना के अध्यक्ष पद को चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजा अभिमन्युराज सिंह को कांग्रेस पार्टी ने अपना पूर्ण रूप से समर्थन दिया है।
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंवर कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी के हाईकमान ने अभिमन्युराज सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जिताने के लिए जी जान लगा देंगे।
बदलाव चाह रही है जनता है
राजा कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत के गभाना, रामपुर, श्यामपुर, पनिहावर, सोमना आदि गांव में जनसंपर्क कर अपने समर्थन में लोगों से वोट मांगे। जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया। कन्होई में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कुंवर अभिमन्युराज सिंह का 51 किलोग्राम की फूलामाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गभाना की जनता इस बार बदलाव चाह रही है। बड़ी संख्या में लोगों का उन्हें स्नेह और प्यार-दुलार मिल रहा है और 11 मई गुरुवार को होने वाले मतदान में भी इसी प्रकार अपना आर्शीवाद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि जीत के बाद वह पूरी नगर पंचायत में चहुंमुखी विकास की गंगा बहाएंगे। नगर पंचायत में बच्चों को खेलने व सेना की भर्ती की तैयारियां करने वाले भाईयों को स्टेडियम का निर्माण कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही वृद्धा व विधवा पेंशन दिलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में गभाना नगर पंचायत को सबसे बेहतर नगर पंचायत बनाने का काम करेंगे। इस दौरान रानी अंबिकाराज सिंह, डा. भीष्मपाल सिंह, राजकुमार सिंह, भ्रगुराज सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, सैंकी ठाकुर, अभय सिंह, विक्रम ठाकुर, पिंटू सिंह, मुनेश कुमार सिंह, हरिराज सिंह, सोनू ठाकुर आदि समेत सैंकड़ौ समर्थक मौजूद रहे।

