इगलास में कमलेश शर्मा ने रोड शो कर मांगे वोट
इगलास। नगर पंचायत इगलास से अध्यक्ष पद की राष्ट्रीय लोकदल समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने नगर में प्रमुख मार्गों से रोड शो कर वोट मांगे। इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने जनता से वोट मांगे और भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इसके पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता डा. नरपति देव भारद्वाज ने की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह व वीरपाल सिंह दिवाकर पूर्व प्रत्याशी इगलास ने समस्त उपस्थित सम्मानित सरदारी से अपील की इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमलेश शर्मा जिनका चुनाव चिन्ह जीप को भारी बहुमत से जिताए।

समाज सेवी हरीश शर्मा ने कहा कि सभी लोग जिताएंगे तो मैं निश्चित रूप से समस्त क्षेत्र का समग्र विकास बिना भेदभाव के करूंगा। पूर्व प्रवक्ता हरिशंकर शर्मा ने कहा कि कमलेश शर्मा बेहद ईमानदार, मृदुभाषी, सरल स्वभाव की धनी, समाजसेवी एवं गरीबों की मदद करने को हमेशा तत्पर रहती हैं। इस मौके पर शिव कुमार सिंह, नितिन चौधरी, राजेंद्र चौधरी उर्फ पप्पू नेताजी, प्रेम बघेल, वीरेंद्र बघेल, राजवीर सिंह हेमन्त प्रताप सिंह, योगेश बघेल, हरि शंकर काका पूर्व प्रधान, मुकेश शर्मा, जवाहर सिंह छोंकर, गौरव शर्मा, शशांक शर्मा आदि थे।
