खैर में सभी वाडों में बहेगी विकास की गंगा- अतुल गोयल
खैर। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अतुल गोयल ने सोमवार को जनसंपर्क कर लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता जनार्धन का सहयोग मिला तो कस्बा के सभी वाडों में बिना किसी भेदभाव के विकास की गंगा बहेगी। समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने बाजार के अलावा सोमना रोड़, अलीगढ़ पलवल मार्ग पर ढोल नगाढ़ों के साथ फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। अतुल गोयल ने स्कूटर पर मोहर लगाने की अपील की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, मोहित गोयल, कांती उपाध्याय, हेन्स अग्रवाल, मिंकू अग्रवाल, अंशू गंगल, मोहित गोविल, दीपक, मनोज अग्रवाल, पराग सिंघल, योगेश तायल, शैलेन्द्र अग्रवाल सैलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
