रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो कार की बरामद

जट्टारी। टप्पल थाना पुलिस ने तीन शातिर चोर को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की दो कार के अलवा चोरी करने का सामान भी बरामद किया है। चोर दिल्ली व हरियाणा से वाहन चोरी करने के बाद उनके नंबर व रंग बदल देते थे।

इंस्पेक्टर टप्पल प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने टप्पल इंटरचेंज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र प्रभु दयाल, अरविंद पुत्र शेर सिंह निवासीगण खेड़िया बुजुर्ग थाना खैर व बबलू पुत्र रामप्रकाश निवासी नेगपुर थाना जहांगीरपुर (बुलंदशहर) बताया। तलाशी में इनके कब्जे से चोरी की दो ईको कार, कार चोरी करने का सामान, चाबी, पेचकश, चुंबक समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि कब्जे से मिली एक गाड़ी दिल्ली और दूसरी गाड़ी हरियाणा के पलवल से चोरी की गई थी। दोनों गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था और इनके रंग भी पेंट करके बदल दिए गए थे। जिससे कि यह पहचान न हो सके। उन्होंने बताया कि वह गाड़ियों को चोरी कर कटवाकर उसका सामान बेच देते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए चोर अंतर्राज्यीय वाहन चोर हैं, जो कि गाड़ियों को चोरी करने के बाद कवाड़ में कटवाकर उनका सामान बेच देते हैं तथा एक राज्य से चोरी कर दूसरे राज्य में बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बतया कि पकड़े गए आरोपियों पर टप्पल थाना के अलावा खैर समेत दिल्ली, हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार, एसआई कपिल सोलंकी, हेड कांस्टेबल विशेष कुमार, बहादुर और कांस्टेबल अखिल कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!