धूमधाम के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंती
गभाना । गभाना क्षेत्र में मंगलवार को सम्राट महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके दृढ़, निश्चय, देशप्रेम व बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
वीरपुरा स्थित भाकियू भानू गुट के कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप नाम वीरता और वचन की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके देश वासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। ऐसे महापुरूषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यदि महाराणा प्रताप न होते तो हिंदुस्तान भी न होता। उन्होने कभी भी मुगलों के सामने घुटने नही टेके, बल्कि अकबर की सेना उनके सामने युद्ध करने से घबराती थी। उन्होंने उनके बताए मार्गदर्शन पर चलने तथा देश व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। यहां पर रोहित ठाकुर, ठा. लाखन सिंह, कल्याण सिंह, भूरा सिंह, जितेंद्र सिंह, सौरभ ठाकुर, देव ठाकुर, कुलदीप चौहान, रवि ठाकुर, डा. दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान स्टाफकर्मियों व छात्र-छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, साहस और दृढ़- संकल्प के धनी थे। जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावार कर दिया। हमें उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। यहां पर संतोष कुमार सिंह, केंद्र पाल सिंह, अवधेश कुमार, मुनेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, पूजा सिंह, निशा सिंह, रेनू सिंह, ज्योति शर्मा, नेहा सिंह, निशा जाखड़ आदि मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्र के गांव घौरोठ में भी महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, दलवीर सिंह, सहकारी समिति संघ करनपुर अध्यक्ष डिगंबर सिंह, धीरज सिंह, प्रदीप कुमार सिंह आदि ने उनके छविचित्र पर माल्यार्पण किया।
