रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सरकारी जमीन पर चोरी-चुपके बनाई जा रही थी मजार, हिंदुवादियों ने जमकर किया हंगामा

अलीगढ़। थाना सासनीगेट क्षेत्र की आवास- विकास काॅलोनी स्काई टॉवर में जल निगम की जमीन पर चोरी-चुपके मजार का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार को जानकारी होने पर हिंदुवादी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर शहर विधायक मुक्ता राजा व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल अवैध रूप से बनाई जा रही मजार के निर्माण कार्य को रूकवाने के साथ ही कमरों को तुड़वा दिया।थाना सासनी गेट क्षेत्र की आवास- विकास काॅलोनी स्काॅई टॉवर में जल निगम की जमीन पर ठेकेदार के जरिए दो कमरे बनवाए जा रहे थे। पिछले तीन चार दिनों से यहां पर निर्माण काम चल रहा था। सोमवार को लोगों को इस कमरे के अंदर मजार नजर दिखाई पड़ी। जिस पर चोरी चुपके बनाई जा रही मजार की सूचना लोगों ने इलाका पुलिस व हिंदुवादी नेता को दे दी। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी नेता, शहर विधायक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हिंदुवादी नेताओं ने घंटो जमकर हंगामा किया। शहर विधायक मुक्ता राजा ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।अधिकारियों ने लोगों के गुस्से को देखते हुए तत्काल अवैध निर्माण का कार्य रूकवाने के साथ ही कमरों को तुड़वा दिया। तब कहीं जाकर गुस्साएं लोग शांत हुए। एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि जल निगम की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। जिसमें ठेकेदार दो कमरों का निर्माण कार्य करा रहा था। जिसमें एक कमरे के अंदर मजार कर रूप देकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो इसे तत्काल रुकवाया गया है तथा दोनों कमरों को तुड़वा दिया गया है। ठेकेदार डीपी शर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!