रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का दिया भरोसा, निर्भीक होकर मतदान की अपील

गभाना। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान को सकुशल व भयमुक्त संपन्न कराने के दृष्टिगत मंगलवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने स्थानीय पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के साथ नगर पंचायत में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

नगर के स्टेट बैंक के सामने से एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में जवानों ने पुलिस सायरन गाड़ियों के बीच जीटी रोड, लाखा बाजार, तहसील तिराहा, सोमना मोड़, मोरहना में पैदल मार्च किया। एसडीएम ने मतदाताओं से निडर व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई अराजकता करता है या डराने धमकाने का काम करता है तो इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दें, ऐसे तत्वों को चिन्हित कर सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव में बाधा डालने व गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सुमन कनौजिया ने कहा कि सभी मतदाता बिना डरे, निष्पक्ष तरीके से मतदान में शामिल हो। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस फोर्स मुस्दैत है। सभी लोग शांति व्यवस्था में सहयोग दें। किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। अगर कोई अफवाह फैलाता है अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें, ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, अजेंद्रतौमर, इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!