रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह, अलीगढ़ जनपद में महज 49.71 फीसद रहा मतदान

अलीगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को नगर निगम समेत सभी 18 निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। अलीगढ़ जनपद में मतदाताओं में अपनी नगर की सरकार को चुनने के लिए कोई खासा उत्साह देखने को नहीं मिला। जिसके चलते पूरे जनपद में महज 49.71 प्रतिशत ही मतदान हो सका। मतदान के साथ सभी प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम व मतपेटिकाओं में कैद हो गया। जिसका परिणाम 13 मई (शनिवार) को मतगणना के बाद सामने आएगा। जनपद की नवसृजित गभाना, बरौली, चंडौस, पिसावा, मडराक व जवां नगर पंचायतों में पहली बार हुए मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली। वहीं मतदाता सूची में नाम न होने पर कुछ मतदाताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। वह बीएलओ, सुपरवाइजर व निर्वाचन कार्य से जुड़े अफसरों को कोसते नजर आए। सर्वाधिक मतदान विजयगढ़ में हुआ वहीं सबसे कम मतदान अलीगढ़ नगर निगम में हुआ।

अफवाहों  ने जमकर किया परेशान, भागते रहे पुलिस-प्रशासनिक अफसर

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान की पूर्व संध्या से लेकर मतदान दिवस तक पूरी अफवाहों एवं झूठी सूचनाओं ने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को जमकर छकाया। इसको लेकर अधिकारी दौड़ते रहे। बुधवार की रात्रि में प्रत्याशियों व उनके समर्थक एक दूसरे के ऊपर रुपये बांटने, साड़ी, शराब व अन्य सामान बांटने की शिकायत अधिकारियों से करते रहे, वहीं गुरुवार को कई स्थानों पर फर्जी मतदान व मतदाताओं को डराने-धमकाने की अफवाहां से भरी झूठी शिकायतें करते रहे। सूचना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर दौड़ते रहे, लेकिन जांच के बाद सूचनाएं अफवाह ही निकली। जिस पर सभी ने राहत की सांस ली।

प्रत्याशियों व प्रशासन का जोर भी न आया काम, नहीं निकले मतदाता

प्रशासन की तरफ से लोगों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील व प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रचार के दौरान रिझाना भी काम न आ सका। मतदान के समय भी प्रत्याशियों व समर्थकों ने अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को लाने के लिए तमाम प्रयास कर लिए, लेकिन फिर भी मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ा सके। मतदान प्रतिशत घटने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब वह वूथ बार पड़े मतों के आधार पर अपनी हार-जीत के आंकलन में जुट गए हैं।

देर रात जमा हुई ईवीएम व मतपेटिकाएं

धनीपुर मंडी समेत तहसील मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में देर रात मतदान कर्मी ईवीएम व मतपेटिकाओं को जमा करने में जुटे रहे। शाम छह बजे मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों का मतगणना स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गया। जहां पर स्ट्रांग रूमों में ईवीएम व मतपेटियों को जमा करना देर रात तक जारी रहा।

यह रहा मतदान प्रतिशत

क्रमांक  नाम  कुल मतदाता  कुल मतदान 

प्रतिशत 

1

नगर निगम अलीगढ 901472 407928 45.25

2

नगर पालिका परिषद् – खैर 33618 21304 63.37

3

नगर पालिका परिषद् – अतरौली 48832 29821

61.07

4

नगर पंचायत- छर्रा 19155 13526

70.61

5

नगर पंचायत-बेसवां 5086 3901

76.70

6

नगर पंचायत- इगलास 16958 11968

70.57

7

नगर  पंचायत-जट्टारी 15217 10993

72.24

8

नगर  पंचायत-कौडियागंज 10755 7225

67.18

9

नगर  पंचायत- जलाली 16585 10766

64.91

10

नगर  पंचायत- पिलखना 9526 6766

71.03

11

नगर  पंचायत- विजयगढ़ 5987 4851

81.03

12

नगर  पंचायत- हरदुआगंज 12676 8849

69.81

13

नगर  पंचायत- मडराक 18422 12895

70.00

14

नगर  पंचायत- जवां सिकंदरपुर 16264 10209

62.77

15

नगर  पंचायत- चंडौस 9715 6701

68.98

16

नगर  पंचायत- पिसावा 11204 8723

77.86

17

नगर पंचायत- बरौली 14205 1027

71.29

18 नगर पंचायत-गभाना 15460 9653

62.44

कुल योग  1181137 587106

49.71

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!