कार में लगी आग, पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान
गभाना। क्षेत्र के गांव देवपुर में सोमना मार्ग पर चलती आग में अचानक से आग लग गई। कार सवार पति-पत्नी ने कूदकर अपनी जान को बचाया। कार में आग लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर जब तक आग को बुझाया, तब कार पूरी तरह जलकर स्वाह हो गई।
मिली हापुड़ के रहने वाले ललित शर्मा पुत्र हरिप्रकाश शर्मा बर्तमान में अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की की प्रतिभा कालोनी में परिजनों के साथ रहते हैं। वह रामघाट रोड स्थित हेल्थ केयर सेंटर पर मैनेजर के पद कार्यरत हैं। गुरुवार को वह पत्नी रिंकी शर्मा के साथ कार से हापुड़ निकाय चुनाव के मतदान के लिए जा रहे थे। वह टोल बचाने की फिराक में सोमना नहर पुल के रास्ते दौरऊ की तरफ जा रहे थे। तभी गांव देवपुर के समीप उनकी कार से अचानक से धुंआ उठने लगा। जिस पर ललित ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया, इसी बीच कार से आग की लपटें उठने लगी। जिस पर ललित व उनकी पत्नी से कूदकर खुद काे बचाया। देखते ही देखते आग धूं-धूंकर जलने लगी। कार में आग की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। कार के टायर फटने से वहां मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाका पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कमिर्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काे बुझाया, लेकिन तब पूरी कार जलकर खाक हो गई।