रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जनपद में पांच स्थानों पर होगी मतगणना

विजय जुलूस व रोड शो पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित

अलीगढ़। नगरीय निकाय चुनाव की कल शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की धनीपुर मण्डी में ब्रीफिंग की। डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरों से युक्त हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलट मतगणना शुरू होगी उनके बाद ईवीएम एवं मतपत्रों से डाले गये वोटों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। आरओ टेबल पर उम्मीदवार या अभिकर्ता बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय अगर कोई मशीन खराब होती है तो इंजीनियर मौजूद रहेंगे वह तत्काल समस्या का समाधान कराएंगे। मतगणना की राउंडवार फीडिंग की जाएगी एवं उसकी जानकारी दी जाएगी। मतगणना स्थल पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमरा, मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मतगणना कार्य निष्पक्ष सकुशल संपन्न कराया जाएगा अगर किसी को कोई समस्या हो तो अवगत कराएं तत्काल उसका निस्तारण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकें, विशेषकर सोशल मीडिया पर कोई भी अफवाह बड़ी तेजी से वायरल होती है, इस पर बिल्कुल ध्यान न दिया जाए। उन्होंने बताया कि तहसील कोल के अन्तर्गत आने वाले नगर निगम समेत नगर पंचायत कौड़ियागंज, जलाली, पिलखना, जवां सिकन्दरपुर, मडराक, विजयगढ़ एवं हरदुआगंज कुल 08 निकायों की मतगणना धनीपुर मण्डी में होगी। इसके साथ ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति खैर में नगर पालिका परिषद खैर एवं नगर पंचायत जट्टारी, अतरौली के केएमबी इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद अतरौली एवं नगर पंचायत छर्रा, इगलास के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में नगर पंचायत इगलास एवं नगर पंचायत बेसवां और उप कृषि उत्पादन मंडी समिति गभाना में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत नगर पंचायत गभाना, चंडौस, पिसावा तथा बरौली की मतगणना कराई जाएगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की गयी है। राज्य निर्वाचन की गाइडलाइन के अनुसार त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत कानून व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मतगणना कार्मिकों एवं एजेंटों व प्रत्याशियों के वाहन की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किया गया है। कोई भी अनाधिकृत या बिना पासधारक व्यक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मीडियाबंधु गणना एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं, प्रत्याशियों समेत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों को पास निर्गत किए गए हैं। बिना पासधारक व्यक्ति गणना परिसर स्थल की तरफ अनावश्यक रूख न करें। प्रत्येक राउंड की घोषणा का अनाउंसमेंट सभी निकायों में लाउडस्पीकर के माध्यम से कराया जाएगा। मतगणना समाप्त होने के बाद विजय जुलूस, रोड शो पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने ड्यूटी प्वाइंट का अवलोकन कर लें। प्रातः 06 बजे से मतगणना एजेंट एवं कार्मिकों की एंट्री शुरू हो जाएगी। पूर्ण चैकिंग-फ्रैस्किंग के साथ ही उनको प्रवेश दिया जाए। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के पास का प्रारूप आपको उपलब्ध करा दिया गया है। मतगणना स्थल पर सभी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, आग्नेयास्त्र, लाठी, चाकू या अन्य प्रकार के घातक हथियारों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निकाय वार बने मतगणना हॉल, कट्रोल रूम एवं डाटा सेन्टर का भी स्थलीय निरीक्षक कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मतगणना दिवस 13 मई को रहेगा मद्य निषेध दिवस

जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने नगरीय निकाय की मतगणना को लेकर बताया कि 13 मई 2023 के दिन को मद्य निषेध दिवस घोषित किया गया है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना कराए जाने के लिये संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम-1910 के तहत जनपद की सभी देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर एवं भांग के थोक व फुटकर दुकानें 12 मई सांय 06 बजे से 14 मई सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगी।

मतगणना स्थल पर देर रात तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से की जाएगी। कस्बा की अनाज मंडी में गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायतों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सभी नगर पंचायतों में सबसे पहले बैेलेट पोस्टल सर्विस वोटों की गिनती की जाएगी। जबकि गभाना नगर पंचायत का चुनाव परिणाम सबसे पहले व पिसावा नगर पंचायत का चुनाव परिणाम सबसे बाद आएगा।

बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री

एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्र में बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिसर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करने वाले मतगणना कर्मिकों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं, मीडिया कमिर्यो समेत अधिकृत व्यक्तियों की गहनता से जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा।

दौ सौ मीटर पहले ही रोके जाएंगे वाहन व समर्थक

मतगणना स्थल दौ मीटर पहले ही आने वाले वाहनों व प्रत्याशियों के समर्थकों को रोका जाएगा। एसडीएम ने बताया कि गभाना की तरफ से आने वाले वाहनों को प्राचीन शिव मंदिर के पास बनी पार्किग में खड़ा कराया जाएगा, जबकि कन्होई की तरफ से आने वाले वाहनों को बिजलीघर में खड़ा कराया जाएगा।

मतगणना स्थल पर डेरा डाले रहे प्रत्याशी व समर्थक

कस्बा की अनाज मंडी में बनाए गए गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गड़बड़ी की आशंका को लेकर प्रशासन से अनुमति लेकर मंडी परिसर में दिन रात रखवाली में जुटे हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!