रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाय निर्वाचन की मतगणना हुई शुरू

रॉयल स्टार न्यूज अलीगढ़। जनपद की नगर निगम व दो नगर पालिका परिषद समेत सभी 18 निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो गई।
पहले बैेलेट पोस्टल सर्विस वोटों की गिनती की जा रही है। उसके बाद राउंट बार ईवीएम व मतपत्रों से डाले गए वोटों की गिनती शुरू होगी।

इन पांच स्थानों पर शुरू हुई मतगणना

तहसील कोल के अन्तर्गत आने वाले नगर निगम समेत नगर पंचायत कौड़ियागंज, जलाली, पिलखना, जवां सिकन्दरपुर, मडराक, विजयगढ़ एवं हरदुआगंज कुल 08 निकायों की मतगणना धनीपुर मण्डी में। खैर की कृषि उत्पादन मण्डी समिति में नगर पालिका परिषद खैर एवं नगर पंचायत जट्टारी, अतरौली के केएमबी इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद अतरौली एवं नगर पंचायत छर्रा, इगलास के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में नगर पंचायत इगलास एवं नगर पंचायत बेसवां और गभाना की उप कृषि उत्पादन मंडी समिति में नगर पंचायत गभाना, चंडौस, पिसावा तथा बरौली की मतगणना की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!