रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मंगलायतन विवि के अनुज ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड

अलीगढ़। यूथ गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 13 से 15 मई को यूथ गेम्स नेशनल गोल्डन कप का आयोजन एमकेसीएस स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, नई दिल्ली में कराया गया था। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्साें से पहुंचे खिलाड़ियाें के साथ ही मंगलायतन विश्वविद्यालय के बीटेक द्वितीय वर्ष विद्यार्थी अनुज शर्मा ने सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया था।

अनुज शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी देवराज को 21.17 से हराकर जीत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्डन कप व गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। शुक्रवार को मंविवि के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने अनुज शर्मा को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कुलपति के साथ ही कुलसचिव बिग्रे. समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, डा. सिद्धार्थ जैन, डा. जावेद वसीम, कोच सरताज खां, लव मित्तल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!