मंगलायतन में हुआ पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह के उपरांत पुरातन छात्र मिलन समारोह.2023 का आयोजन हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख विवि के चेयरमैन की माताजी त्रिवेणी देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। पुरातन छात्राें का स्वागत तिलक लगाकर व अंगवस्त्र भेंट कर किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पुरातन छात्र परिषद की अध्यक्षा डा. सोनी सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। पुरातन छात्राें के स्वागत में एमयूएससी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। प्रो. सिद्धार्थ जैन डायरेक्टर एलुमनी अफेयर्स ने विद्यार्थियाें का अभिनंदन करते हुए उनकी कुशल क्षेम पूछी। संयोजक लव मित्तल ने कहा कि किसी भी छात्र के लिए शिक्षण संस्था एवं शिक्षण संस्था के लिए छात्र उसी प्रकार महत्वपूर्ण है जिस प्रकार शरीर के लिए आत्मा, दोनाें ही एक दूसरे के लिए जाने जाते हैं एवं जीवन पर्यन्त अटूट बंधन से जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरातन छात्राें ने सहभागिता की आैर छात्र जीवन के संस्मरण सुनाकर पुरानी यादाें को ताजा किया। उन्हाेंने नृत्य, सिंगिंग, पोएट्री एवं मिमिक्री परफॉर्म किया। कुलपति प्रो. पीके दसोरा, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेश उपाध्याय, अनुष्का शर्मा, अंशिका, राधिका, तनुज, सोनिया, राशि, सृष्टि, राहुल, ऋषभ, अजय, आरती, भव्या आदि थे।