महिला ने फंदे से झूलकर लगाया मौत को गले
हरदुआगंज। थाना क्षेत्र के गांव नयावास नरेंद्रगढ़ी में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नयावास नरेंद्रगढ़ी विजेंद्र सिंह पुत्र बौला सिंह की शादी करीब दो वर्ष पूर्व पालीमुकीमपुर के गांव विनपुरा के तेजपाल सिंह की बेटी जयमाा के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद जयमाला मानसिक रूप से बीमार हो गई। जिसका परिजन उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को विजेंद्र किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। तभी जयमाला ने कमरे को अंदर से बंदकर पंखे से दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब विजेंद्र घर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई भी जबाब नहीं आया। जिस पर उसने सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
दारोगा पर ठेल- ढकेल वालों से अवैध वसूली का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
हरदुआगंज। थाना पर तैनात दारोगा पर ठेल-ढकेल वालों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने एसएसपी कलनिधि से शिकायत की है।
नगर के नवनिर्वाचित सभासद एडवोकेट आशीष यादव ने बताया कि मुख्य बाजार में पुराने सेंट्रल बैंक चौराहे पर वर्षो से शाम के समय लोग चांट-पकौड़ी, व फास्टफूड की ढकेल लगा कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। शुक्रवार शाम को दारोगा एक काॅस्टेबल के साथ पहुंचे और ठेल- ढकेल वालों से अभद्रता करते हुए सौ-सौ रुपये मांगने लगे। आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों ने रुपए दे दिए जबकि कुछ ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते देख दरोगा वहां से चले गए। इस दौरान पीड़ित दुकानदारों ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है। इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने बताया कि दाराेगा अवैध अतिक्रमण को लेकर चालान काटने गए थे, लेकिन उनकी यह गलती है कि चालान काटते समय किसी भी ठेल-ढकेल वालों का न ही कोई नाम नोट किया और न ही उन्हें कोई रसीद दी गई है।