रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की मनाई गई 36 वीं पुण्यतिथि

खैर। कस्बा के अलीगढ़- पलवल मार्ग स्थित होटल गणेश गार्डन में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के 36 वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष अनिल गोविल के नेतृत्व में मनाई गई। बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गोयल के द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल गोविल ने बाबू बालेश्वर लाल के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों के हित में संगठन बना कर एकजुटता व उनके ऊपर होने वाले अत्याचार के खिलाफ हमेश आवाज उठाई। संगठन का मुख्य उद्देश्य रहा कि सभी पत्रकार इस बैनर तले एक साथ बैठकर अपना हित चिंतन कर सकें। उनका जीवन सादगी पूर्ण व सम्मान के लिए आदर्श था। बैठक में पत्रकार अश्वनी, अमन मलिक, ठा. टीपी सिंह जादौन, ठा. अशोक सिंह, सचिन प्रजापति आदि ने भी अपने विचार रखे।

बाबू बालेश्वर लाल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गभाना। कस्बा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 36 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस दौरान पत्रकारों ने उनकी छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि बाबू बालेश्र्वर लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में कार्य करने वाले पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एक लड़ाई लड़ने का अभियान शुरू किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए 1982 में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संगठन की स्थापना की। उस समय विचारों के आदान प्रदान करने का कोई माध्यम नहीं था। ऐसे में उन्होंने पोस्टकार्ड के माध्यम से पत्रकारों को जोड़ने का काम किया। कृष्ण कुमार सिंंह ने कहा कि देश में करीब 80 प्रतिशत जनता ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, इसलिए ग्रामीण पत्रकार सबसे अहम हिस्सा है। बाबू जी के अथक प्रयास से तैयार मंच आज प्रदेश के सभी जनपदों में अपना परचम लहरा रहा है। संगठन को सदैव आगे बढ़ाने तथा निष्पक्ष भाव से अपनी लेखनी द्वारा समाज की सेवा करना ही हमारी बाबू बालेश्वर लाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी को उनके बताए गए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर दीपांशु माहेश्वरी, सौरभ शर्मा, सत्या पंडित, आकाश शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!