इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव कांका पर दूध की डेयरी चलाने वाले व्यवसाई से दूधिया ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। रुपये बापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके साथ व्यवसाई का मुनीम भी मिला है।
कस्बा के न्यू शिवदान नगर निवासी गंभीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह की सासनी रोड स्थित गांव कांका चौराहे पर डेयरी है। कृष्ण कुमार उर्फ भोला पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कांका दूध देने आता था। दूधिया ने एडवांस के दो लाख 85 हजार रुपये लिए थे। वहीं, मुनीम लाल सिंह ने 29 दिसंबर 2022 को खैर की राधिका डेयरी पर कार्यरत मुनीम को विश्वास में लेकर भोला की मां शांति देवी के खाते में तीन लाख रुपये डलवा लिए। व्यवसाई ने खाते चैक किए तो पता चला कि भोला डेयरी पर दूध नहीं दे रहा है। वहीं, मुनीम व भोला ने मिली भगत से कई चेक भी गायब कर लिए हैं। व्यवसाई ने बताया कि 16 अप्रैल 2023 को वह भोला से छह लाख 85 हजार रुपये व चेक बापस मांगने गया तो उसने अपनी मां व छोटे भाई के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए रुपये व चेक बापस करने से मना कर दिया। वहीं, झूठू केस में फंसाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर कृष्ण कुमार उर्फ भोला, इसकी मां शांति देवी, भाई रोहित व मुनीम लाल सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
इगलास कस्बा के सराय बाजार शंकरानंदपुरी निवासी खेमकरन अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद का कहना है कि एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिसमें उसे आइडी के माध्यम से लाभांष प्राप्त होता था। उसने कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी चंचल रस्तोगी, डिस्ट्रीबूटर साक्षी रस्तोगी, सुनील सिंह निवासी एमआई लाईफ स्टाईल ग्लोवल प्राइवेट लिमिटेड, सोप यूनिट आठ, थर्ड फ्लोर आलसा मौल बिल्डिग, चैन्नई पर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि इन लोगों ने कंपनी आईडी हैक कर उसके लाभांष के तीन लाख रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिए हैं। रुपये बापस मांगने पर गाली गलौज की गई। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने कोर्ट की शरण ली थी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घर में घुसकर की मारपीट
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी शहजादी पत्नी निजामुद्दीन का कहना है कि शनिवार को गांव के ही कुछ लोग हमलावर होते हुए उसके घर में घुस आए। अारोपितों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर शरीफ खां, शकील खां, सूखी, सोनू, हमीद खां, सुल्तान खां, बाबूद्दीन खां, मुवारिक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
दबंगों ने किया कब्जा, लेखपाल ने लगाई झूठी रिपोर्ट
इगलास| क्षेत्र के गांव पींजरी नागरी में चारागाह मुख्य मार्ग व बाईपास पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं, ओपन जिंम पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो उच्चाधिकारियों से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव की चरागाह 143 व 167 के मुख्य मार्ग व परिक्रमा मार्ग पर दबंगों का भवन बनाकर व खेती कर अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं, ओपन जिंम पर गंदगी के ढेर लगे हैं। कुछ दिन पहले डीएम से शिकायत की गई थी। जांच एसडीएम कोल के द्वारा लेखपाल व कानूनगो से कराई गई। आरोप है कि बिना नपत व जांच किए ही लेखपाल ने झूठी रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने पुन: ईमानदार अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।