रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास क्षेत्र में करंट लगने से वृद्ध की मौत

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव हस्तपुर में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए वृद्ध को करंट लग गया। उपचार के दौरान वृद्ध की मृत्यु हो गई।

गांव हस्तपुर निवासी 60 वर्षीय शिवराम सुबह 6:30 बजे खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। खेत पर चरी काटने के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी होने पर स्वजन वृद्ध को उपचार के लिए मलिखान सिंह जिला चिकित्सालय लेकर गए। यहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। बेटे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विदित रहे कि मृतक पर दो बेटे व चार बेटियां है। दो बेटियां अविवाहित हैं।

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी

इगलास। विद्युत उपकेंद्र गोरई के जेई नूर आलम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है। जेई का कहना है कि चोर कस्बा गोरई स्थित सीएचसी के समीप 250 व कूबरा मार्ग पर रखे 400 केवीए के परिवर्तक से तेल चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रखे 250 केवी और कुबरा रोड पर आयल मील के पास रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर से बीती रात अज्ञात चोर तेल निकाल ले गए। इस कारण आधा गांव अंधेरे में है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लोग पानी तक के लिए परेशान दिखे। विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। पहले भी चोर ट्रांसफार्मर से तेल निकालने की घटना को अंजाम दे चुके है। विद्यु कर्मचारियों ने बताया कि चोरों द्वारा ट्रांसफार्मरों से तेल निकालने के कारण हीट हो गए हैं। चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस के दे दी गई है। जेई मोहम्मद नूरआलम ने बताया कि ट्रांसफार्मरों में तेल डालकर ट्रायल ली जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि ट्रांसफार्मर सही है या फुक गए। जल्द से जल्द सप्लाई सुचारू करने का प्रयास है।

पूर्व सैनिक देंगे ज्ञापन

इगलास। पूर्व सैनिक विकास एवं सेवा समिति द्वारा मंगलवार को सुबह 10:30 बजे एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। यह जानकारी संयोजक गुलाब सिंह ने देते हुए बताया कि ज्ञापन के माध्यम से ओआरओपी की मांग उठाई जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!