रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, विरोध पर की मारपीट

 

खैर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजद युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरापी ने महिला के साथ मारपीट कर डाली और धमकी देते हुए भाग गया।

मामले में महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात्रि में वह शौंच करने के लिए खेतों पर गई थी। तभी वहां पर गांव का पूरन पुत्र चोब सिंह आ गया और उसका पीछे से मुंह कर बंद अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसके कपड़े भी फाड़ डाले। विरोध करने पर आरोपी उसे घसीटकर ले जाने लगा और मारपीट करने लगा। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


सीढ़ियां तोड़ने का विरोध करने पर पिता-पुत्री के साथ की मारपीट, पुत्री गंभीर घायल

पिसावा। कस्बा में बुग्गी से सीढ़ियां तोड़ने का विरोध करने पर नामजदों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री को मारपीट कर घायल कर डाला। जिसमें पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

कस्बा के सुरेंद्र सिंह की पत्नी कलावती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मंगलवार सुबह पड़ौस के ही मनोज व संदीप उर्फ लाला पुत्रगण सत्यवीर सिंह ने बुग्गी से उसकी सीढ़ियों को तोड़ दिया। जब उसने विरोध किया तो दोनों भाई उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद दोनों भाई हाथों में लाठी-डंडा व लोहे का पाइप लेकर घर में घुस आए। जहां पर उन्होंने पति सुरेंद्र व बेटी रजनी के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। बेटी के सिर व अन्य जगह पर गंभीर चोटें आई है। शोर शराबा सुनकर अन्य लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ पिसावा उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!