रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

15वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में 8 जनपदों के 213 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

अलीगढ। पुलिस लाइन में शुक्रवार को 15 वीं अंतर्जनपदीय तीन दिवसीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में 8 जनपद के 213 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिया का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों ने परिचय लेकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियाें को नियमों के पालन, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ्य शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। इस प्रतियोगिता में जूडो कलस्टर (जूडो, जिम्नास्टिक, बुशू, ताइक्वाण्डो, कराटे, फेसिंग, पिनाक सिलॉट) के मुकाबले हो रहे हैं। इसमें विजेता रहने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान खिलाड़ियों मार्च पास्ट करते हुए पहले दिन के खेल की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अलीगढ़, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस पुलिस के महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस मौके एसपी देहात पलाश बंसल, एसपी ट्रेफिक मुकेश कुमार उत्तम, सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय, सीओ द्वितीय/एएसपी पुनीत द्विवेदी, सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह, सीओ गभाना सुमन कनौजिया, सीओ मोहसिन खान समेत विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!