रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ़ की मुस्कान का राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

- 12 जून से सिंगापुर में होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम का बनेंगी हिस्सा

17 जून को भारतीय टीम का पाकिस्तान से होगा मुकाबला 

अलीगढ़। IPL-2023 में लगातार पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए अलीगढ़ के रिंकू सिंह के बाद अब अलीगढ़ की बेटी ने भी क्रिकेट की दुनियां में नाम रोशन किया है। अलीगढ़ की मुस्कान के शानदार विकेटकीपिंग व बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट ए टीम में चयन हुआ है। वह 12 जून से सिंगापुर में होने जा रहे वीमेंश इमर्जिंग टीम एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। एशिया कप भारतीय टीम का 17 जून को चिर प्रतिद्विंदी पाकिस्तान से भी मुकाबला होगा। मुस्कान वर्तमान में बंगलूर में चल रहे प्रशिक्षिण शिविर में हिस्सा ले रही है। मुस्कान अलीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है।

8 साल की उम्र से शुरू किया क्रिकेट

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर के रहने वाले शाहिद मलिक की छोटी बेटी मुस्कान मलिक का जोश व जुनून बचपन से क्रिकेट के प्रति था। उन्होंने आठ साल की उम्र में हमजा क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया था। मुस्कान को शुरूआती दिनों में काफी परेशानी आती थी, लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने उसकी प्रतिभा को समझा तो उसका साथ देते हुए आगे खेलने के लिए भी प्रेरित किया। 19 वर्षीय मुस्कान मलिक सलामी बल्लेबाज व विकेटकीपर हैं। उनके खाले में दो शतक के अलावा कई अर्धशतक शामिल है। महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में रिंकू सिंह के कोच मसूदु जफर अमीनी मुस्कान को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

बल्लेबाज व विकेटकीपर है मुस्कान

कोच मसूद जफर अमीनी ने बताया कि मुस्कान बल्लेबाज होने के साथ ही वह एक बेहतर विकेटकीपर भी है। शुरूआती दिनों में वह उसकी देखरेख में ही प्रैक्टिस करती थी। उसका भाई क्रिकेटर है, जो उसके पास ही प्रैक्टिस करता है। मसूद ने बताया कि मुस्कान ने 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। धीरे-धीरे अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर आगे बढ़ती गर्इ। इस समय वह बैंगलोर में है और वहीं पर प्रैक्टिस कर रही है। बैंगलोर से ही वह अपनी टीम के साथ सिंगापुर के लिए रवाना होगी और देश का नाम सारी दुनिया में रोशन करेगी। बता कि मसूद जफर आईपीएल के स्टार रिंकू सिंह के भी कोच हैं।

राष्ट्रीय टीम में चयन पर खुशी का माहौल

मुस्कान मलिक के भारतीय ए टीम में चयन पर परिवार व आस-पड़ौस के लोगों में खुशी का माहौल है। भाई राशिद ने बताया कि मुस्कान अलीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर है जिसका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। सभी की निगाह इस टूर्नामेंट में 17 जून को भारत व पाकिस्तान के मुकाबले पर है। सभी को उम्मीद है कि मुस्कान अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर भारत को जीत दिलाने में कामयाब होंगी।

एशिया कप में ये ये टीम होंगी शामिल

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, थाईलैंड, हांगकांग, मलेशिया ।

मुस्कान की ये हैं उपलब्धियां 

उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

वर्ष 2015-16 में सीनियर वुमेंस टी-20 प्लेट ग्रुप नॉक आउट में उपविजेता यूपी टीम की सदस्य

वर्ष 2016-17 में अंडर-19 ऑल इंडिया वनडे सुपरलीग में उपविजेता यूपी टीम की सदस्य

वर्ष 2016-17 में अंडर-19 इंटर जोनल दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग

वर्ष 2016-17 में सीनियर टी-20 एलीट ग्रुप बी लीग टूर्नामेंट में प्रतिभाग

वर्ष 2016-17 में अंडर-23 में वनडे लीग सेंट्रल जोन में प्रतिभाग

वर्ष 2017-18 में सीनियर वुमेंस वनडे टूर्नामेंट में प्रतिभाग

वर्ष 2018-19 में अंडर-19 वुमेंस टी- 20 टूर्नामेंट में प्रतिभाग

वर्ष 2019-20 में वुमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में प्रतिभाग

वर्ष 2019-20 में वुमेंस अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में प्रतिभाग

वर्ष 2019-20 में महिला टी-20 चैलेंज में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली सुपरनोवाज टीम का हिस्सा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!