रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

CM योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

40 लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

गभाना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51 वें जन्मदिवस पर सोमवार को नगर में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यशपाल माहौर के आवास पर सत्यमन मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यशपाल माहौर, युवा समाजसेवी धर्मेंद्र ठाकुर व संस्था के अध्यक्ष चौ. अजय सिंह ने ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने संस्था की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि रक्तदान से आपकी सेहत को अनेकों फायदे होते हैं। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वजन पर कंट्रोल रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। रक्तदान से न सिर्फ आपके शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी पॉजीटिव असर पड़ता है। रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की जान को भी बचाया जा सकता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन महीने में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर में 40 लाेगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। संस्था की ओर से रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रवीन शर्मा, रोहित वर्मा, दिलीप शर्मा, अशोक माहौर, भुवनेश गोयल, विशाल माहौर, चरन सिंह, मुकेशकुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, राहुल पालीवाल, प्रशांत सिंह, अरून कुमार, भविष्य प्रताप सिंह, बंटी सिंह, गवेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, मदनमोहन शर्मा आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!