रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस के आश्वासन के बाद भी किसानों पर हुआ मुकदमा दर्ज

भाकियू (टिकैत गुट) ने किसानों के साथ थाने पर किया धरना प्रदर्शन

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव गंगेई में करीब चार माह पूर्व विद्युत कर्मियों के विवाद के बाद किसानों के पास कोर्ट से समन आने पर गुस्साए किसानों ने सोमवार को थाना परिसर में फर्स डालकर धरना प्रदर्शन किया। कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची सीओ ने किसानों को मदद का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसान धरने को समाप्त कर चले गए।

सोमवार को भाकियू (टिकैत गुट) के तहसील अध्यक्ष वीर करन फाैजी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाना पर पहुंच गए। गुस्साएं किसान पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में फर्स डालकर बैठ गए।

यह था पूरा मामला

तहसील अध्यक्ष वीर करन फौजी ने कहा कि गांव गंगेई में करीब चार माह पूर्व जेई ने मनमानी करते हुए कई किसानों की नलकूप के कनैक्शन काट दिए थे। जिससे सिंचाई ना होने के कारण किसानों की फसल सूखने लगी थी। आक्रोशित किसानों ने संबंधित विद्युत विभाग के जेई को धरने में बिठा लिया था। जेई की ओर से थाने में अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। जिस पर किसान धरने पर बैठ गए थे। तत्कालीन एसडीएम व इंस्पेक्टर ने किसानों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने के आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त करा दिया था। लेकिन पुलिस व प्रशासन ने वादा खिलाफी करते हुए किसानों के खिलाफ चुपके से मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जब किसानों के पास कोर्ट से समन आए तब उन्हें मामले की जानकारी हो सकी।

सीओ के आश्वासन पर किया धरना समाप्त 

थाना पर किसानों के धरने की जानकारी पर सीओ गभाना सुमन कनौजिया मौके पर पहुंच गई और किसानों को समझाने का प्रयास करने लगी। लेकिन वह किसानों के खिलाफ दर्ज हुए झूठे मुकदमे को वासप लेने की मांग पर अड़े रहे। जिस पर सीओ ने किसानों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। तक कहीं जाकर किसानों ने धरने को समाप्त करते हुए कहा कि यदि यदि किसानों की समस्या को दूर न किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने वाध्य होंगे।

ये किसान रहे मौजूद 

धरने में राजवीर सिंह सरपंच,महावीर सिंह, अमन चौधरी, होशियार सिंह, बबलू अली, मनवीर सिंह, जगवीर विधायक, सुलेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह आदि समेत  सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!