रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

गभाना। क्षेत्र के गांव जमालपुर सिया के किसान की हत्या के मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर सिया के किसान भवानी सिंह के खेत पर काम करने के दौरान 24 मार्च को मजदूरों ने मारपीट कर डाली थी। परिजनों ने उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतक किसान की पत्नी मंजू देवी ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना में जवां थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कोटा निवासी पप्पू पुत्र हुकम सिंह व अभिषेक पुत्र होतीलाल के नाम प्रकाश में आए। जिस पर पुलिस ने सोमवार को जवां के गांव अमरौली के पास से दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

गभाना। क्षेत्र के गांव कौमला में एक घर से चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोमला निवासी देवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार दोपहर में शौचालय गया था तभी एक युवक उसके घर के दरवाजे को खोलकर अंदर घुस आया और सामान को इधर-उधर कर बिस्तर के कोने में घरेलू कार्य को रखे पांच हजार रुपये को चुराकर भागने लगा। जब उसकी नजर चोर पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए चोर का पीछा करने लगा। इसी गांव के अन्य लोगों ने चोर को भागते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल अहद पुत्र अतीउल्लाह निवासी चनरूपुर थाना उतरौला जनपद बलरामपुर बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पकड़कर थाना ले आई। उसके कब्जे से चोरी के पांच हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!