रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नियमित अभ्यास से प्रतिस्पर्धा को नई उड़ान दें खिलाड़ी

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस विभाग द्वारा तीन दिवसीय इंटर डिपार्टमेंट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि खिलाड़ी अनुशासन में रहकर नियमित अभ्यास करते रहें और अपनी प्रतिस्पर्धा को एक नई उड़ान दें। विश्वविद्यालय द्वारा खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभाओं में निखार आता है। उन्होंने सफल न होने वाले खिलाड़ियों को भी निरंतर सफलता के लिए प्रयत्न करते रहने की सलाह दी। कुलसचिव बिग्रे. समरवीर सिंह ने खेल को खेल भावना के साथ खेलने की बात कहते हुए कहा कि विद्यार्थियों को खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रो. सिद्धार्थ जैन ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। संयोजक योग प्राध्यापिका भावना राज व कोच सरताज खान ने आभार प्रकट किया। संचालन छात्रा अलीशा ने किया। आयोजन में छात्र मनु उपाध्याय, अनुज शर्मा, कार्तिकेय भारद्वाज, पुलकित उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो. आरके शर्मा, डा. दीपशिखा सक्सेना, डा. अशोक उपाध्याय, डा. शगुफ्ता परवीन, राजेश पंचासरा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!