रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रजवाह में डूबने से बुझ गया घर का दीपक

- दोस्तों के साथ बकरी चराने गया था 8 वर्षीय किशोर

अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव करहला में दोस्तों के साथ बकरी चराने गए 8 वर्षीय किशोर की पैर फिसलने से रजवाह में डूबने से मौत हो गई। किशोर घर का इकलौता दीपक था। घटना के बाद परिजनों को रोकर बुरा हाल हो गया।

दो दोस्तों के साथ बकरी चराने गया था किशोर

करहला के माजरा नगला बुद्धा निवासी देवेंद्र सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके इकलौता आठ वर्षीय बेटा मयंक गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। मंगलवार की सुबह मयंक अपने पड़ौस के ही दो दोस्तों के साथ बकरी चराने के लिए गया था। इसी बीच गांव के बाहर से गुजर रहे रजवाह के पास बकरियां पहुंच गई। मयंक बकरियों को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। तभी अचानक से मयंक का अचानक से पैर फिसल गया और रजवाह में गिर पड़ा और डूबने लगा। मयंक को डूबता देख दोनों साथियों ने शाेर मचाना शुरू कर दिया और पास ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मयंक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक किशोर ने दम तोड़ दिया।

इकलौते बेटे की मौत से मां हुई बेसुध

रजवाह में डूबकर हुई मौत के बाद मां बबली पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वह इकलौते बेटे के वियोग में बेसुध हो गई। यहीं हाल दादी जलधारा व पिता देवेंद्र का हो गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर की रजवाह में डूबने की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर किशोर के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

———–

पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पीड़िता ने दी तहरीर

अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता काे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवा दिया है।

फरीदपुर निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता रहता है। आरोप है कि पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं, जिसके विरोध में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार की सुबह भी पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। वह उसे घर में नहीं रखना चाहता है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहररी के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़िता का सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!