अतरौली। थाना पुलिस ने एक चोर को करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल फोन व अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह, कॉस्टेबल अश्वनी, कॉस्टेबल सोनू शर्मा के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने गांव कुंजलपुर स्थित आम के बाग के पास से एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम रवि पुत्र सौदान सिंह निवासी गहतौली थाना पालीमुकीमपुर बताया। जामा तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर रीयल मी कंपनी के चोरी के 100 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।