रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत

लोधा। क्षेत्र के गांव रायट में घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजनों ने उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रायट निवासी आरिफ का 3 वर्षीय बड़ा बेटा नासीब मंगलवार देर शाम को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी गांव के ही खान मोहम्मद ने कार से नासिब में टक्कर मार दी। जिसमें नासीब गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नासिब तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उधर हादसे के बाद आरोपी खान मोहम्मद कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में आरिफ ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

———-

चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोचा, भेजा जेल

अलीगढ़। क्वार्सी थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर बाइक को चला रहा था।

मंगलवार रात्रि में पुलिस टीम केलानगर चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को शक होने पर उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुसब्बिर पुत्र नौसे निवासी जाकिर नगर बताया। बाइक से जुड़े कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा सका। आरोपी ने बताया कि पिछले दिनों उसने धौर्रा के पास से बाइक को चोरी किया था और नंबर प्लेट बदलकर बाइक को चला रहा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!