रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अलीगढ जब हरिगढ़ बन जाएगा तो देवताओं का होगा वास- इंद्रेश उपाध्याय

- लोधा हरिदासपुर में 108 कुंडीय महालक्ष्मी धनवर्षा महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन

 

लोधा। क्षेत्र के गांव हरिदासपुर स्थित गल्फार कंपनी के मैदान में चल रहे 108 कुंडीय महालक्ष्मी धनवर्षा महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाव उमड़ पड़ा।

सुबह आचार्य भरत तिवारी के सानिध्य में 108 कुंडीय महायज्ञ हुआ। जिसमें आचार्य व विद्वानों ने अरणी मंथन (बिना कपूर) के अग्नी को प्रकट किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आहूति दी। दोपहर को हुई श्रीमद् भागवत कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय ने अमरकथा और शुकदेव के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं, कुछ सीखना चाहते है तो कथा में प्यासे बन कर आएं, कुछ सीखने के उद्देश्य से,कुछ पाने के उद्देश्य से आएं तो ये कथा जीवन को जीने के लिए बहुत कुछ देगी। कहा कि मनुष्य का जीवन सांसारिक भोग में नहीं, बल्कि कृष्ण भक्ति में बिताए। मनुष्य जीवन विषय वस्तु को भोगने के लिए नहीं मिला है। आज का मनुष्य भगवान की भक्ति को छोड़ विषय वस्तु को भोगने में लगा हुआ है औऱ उसका सारा ध्यान संसारिक मोह माया में लगा हुआ। भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण करती है।

उन्होंने कहा कि जब अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो जाएगा, यहां पर कट्टीघर बंद हो जाएंगे तो अलीगढ़ में साक्षात देवी देवताओं का वास हो जाएगा औऱ बड़े बड़े संत यहाँ आएंगे। यहां भी वृंदावन धाम जैसे धाम बन जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से दक्षिणा के रूप में अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने की अपील की। कथा के दौरान उन्होंने कपिल देहुती संवाद, धुव चरित्र की कथा का प्रसंग सुनाया। जिन्हें सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। आयोजन में मुख्य यजमान धनंजय पंडित, परीक्षित बांके बिहारी, एडवोकेट नीरज शर्मा, आशू पंडित, शेखर,युवराज रावत, विवेक पंडित, नंदू ठाकुर, सौरभ भारद्वाज, आचार्य कृष्ण गोपाल, आचार्य हिमांशु शास्त्री, आचार्य वेद प्रकाश शर्मा, मुकंद भारद्वाज, गौरी शंकर शर्मा, मयंक अग्रवाल, दीपक भारद्वाज, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!