रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तहसील पर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खैर। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा, खैर ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश बाल्मीक, चण्डौस ब्लाॅक अध्यक्ष जगवीर चौधरी, टप्पल ब्लाॅक अध्यक्ष चौ. प्रेमपाल सिंह, गौड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृव में सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए और तहसील के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एसडीएम मृणाली अविनाश जोशी को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने पंचायती राज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की प्रोन्नति किए जाने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पे दिलाने, माह जून में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत प्रोन्नति के लिए पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया किए जाने, ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाने कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक किए जाने तथा पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिलामत्री राजेश पथिक,समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!