रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी से जला रहे थे बिजली, विद्युत विभाग की टीम ने चार लोगों को पकड़ा

बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग टीम ने की छापेमार कार्रवाई

 

खैर। क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने को लेकर चेकिंग अभियान चलाते हुए चार लोगों काे चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ लिया।

क्षेत्र से लगातार बिजली चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर गुरुवार तड़के एसडीएओ नरेंद्र चौधरी के देखरेख में जेई अजीत सिंह, जेई विजिलेंस धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाते हुए बामौती में रमेश चंद्र को चोरी से चक्की चलाते हुए पकड़ लिया, वहीं कीरतपुर में सुजान सिंह व जयवीर सिंह को चोरी से निजी नलकूप चलाते हुए तथा कस्बा में पथवारी मंदिर के पास रेनबो वाटर पार्क के मालिक अमरपाल के यहां बिजली की सीधी चोरी पकड़ ली। मामले में सभी चारों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएओ नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने को लेकर टीम का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!