पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
इगलास। थाना क्षेत्र के गांव साथिनी व गढ़ी पिथैर की बीच रजवाह किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।
गुरुवार की देर शाम को साथिनी व गढ़ी पिथैर के बीच रजवाह के पास ग्रामीणों को दुर्गंध आ रही थी, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ था। शव लटका हुआ होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। मृतक की उम्र करीब 25-30 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, आस-पास के थानों के साथ पड़ौसी जनपद मथुरा में सूचना दे दी गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
घर में घुसकर की मारपीट
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौहकमपुर निवासी अली मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को गांव के ही गुलाब खां, साकिर, जाविद खां, असलम खां, पप्पू हमलावर होते हुए घर में घुस आए। आरोपितों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं जनपद चित्रकूट के इटवा महुलिया व हाल निवासी जहरौली विजय पुत्र रामलाल ने बताया कि वह भट्ठा के मुनीम है। गुरुवार सुबह गांव टमोटिया निवासी महेश, शिवा, देवेंद्र, संजय, दुर्गेश, नरेंद्र ने उसके व साथी उम्मेद के साथ मारपीट की। वहीं अलमारी में रखा सामान तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि दो जून काे गांव का ही अनुज रात्रि करीब 11 बजे दीवार फांदकर घर में घुस आया। इसके साथ दो अज्ञात लोग भी थे। इन लोगों ने बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर कपड़े भी फाड़ डाले। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ौस के लोग मौके मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।