रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू का धरना प्रदर्शन 12 से

इगलास। प्रदेश के बजट में एक अप्रैल से किसानों के विद्युत नलकूप के बिलों को समाप्त करने के सरकार के आदेश जिलों पर न आने पर किसानों मे बेचनी पैदा होती जा रही है। ऊपर से मीटर लगाने पर बिल तीन गुना आ रहा है। सरकार के झूठे वायदों से देश गुजराती जुमलों से पीड़ित होता जा रहा है। यह बातें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने अपने बयान में कही हैं। उनका कहना है कि किसानों की मांगों को लेकर नौ जून को अलीगढ़ के उद्यान पार्क से फिर से धरना प्रदर्शन शुरु हो रहा है। 12 को लखनऊ, 13 को अयोध्या व 15 जून को अंबेडकर नगर में धरना प्रदर्शन होगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!