रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दिमागी रूप से बीमार था युवक

गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर सोमना रेलवे स्टेशन के मध्य एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।क्षेत्र के गांव सोमना निवासी 27 गोविंद हरी पुत्र मोहनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह बिना कुछ बताए घर से निकल आया और गांव के पास से ही गुजर रही दिल्ली-कानपुर रेलवे पर किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करते हुए रेलवे लाइन की तरफ पहुंचे। जहां पर उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पंचनामामा की कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के अनुसार गोविंद हरी पिछले कुछ समय से दिमागी रूप से बीमार चल रहा था। जिसका उपचार भी चल रहा था। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और तीन बच्चों का पिता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!