रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टहलने गई वृद्ध महिला की किसी ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

गभाना। दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर भुमियां बाबा रेलवे फाटक के पास सुबह टहलने गई वृद्धा किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस व परिजन भी मौक पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद मृतक वृद्धा के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।शुक्रवार की सुबह रेलवे कर्मियों ने थाना पुलिस को एक वृद्ध महिला की किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो जाने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसी बीच वृद्ध महिला के घर न पहुंचने पर परिजन भी तलाश करते हुए रेलवे लाइन पर पहुंच गए। परिजनों ने उनकी पहचान गभाना के रामपुर की सांई विहार कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय शशी शर्मा पत्नी ओमप्रकाश शर्मा के रूप में कर ली। परिजनों के अनुसार वह हर दिन की शुक्रवार की सुबह भी घूमने के लिए गई थी, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आकर हादसा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!