रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम को सीएचसी के आकस्मिक निरीक्षण में स्टाफ नर्स के पास मिली बाहरी दवाएं

स्टाफ नर्स के निलंबन की संस्तुति कर आख्या रिपोर्ट डीएम को भेजी

इगलास। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम महिमा राजपूत ने सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर हकीकत को जाना। जहां अस्पताल की हालत देखकर वह अचंभित रह गई। जहां पर उन्हें मौजूद स्टाफ नर्स के कमरे, बैग व स्कूटी में भारी मात्रा में बाहरी दवाएं मिली। सीएचसी के नजदीक मेडीकल स्टोर संचालक के दुकान बंद कर भाग जाने पर शक के आधार पर उसे भी सील किया गया है।

शुक्रवार को एसडीएम महिमा राजपूत नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल के साथ लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान वह स्टाफ नर्स पूनम शर्मा के कमरा में पहुंची। जहां पर उन्हें भारी मात्रा में बाहर की दवाएं मिली। स्टाफ नर्स के बैग व स्कूटी को चैक कराया गया तो वहां पर भी बाहरी दवाएं मिली। जिस पर उन्होंने सीएमओ व ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुला लिया। जांच में बड़ी मात्रा में 41 तरह की दवाएं मिली हैं। जिसमें कुछ दवाएं ऐसी भी है जिन्हें सिर्फ विशेषज्ञ डाक्टर की निगरानी में ही दिया जा सकता है। एसडीएम ने बताया कि सभी दवाओं को सीज किया गया है। वहीं अस्पताल के नजदीक मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ के लिए मौके पर बुलाया था, लेकिन वह दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। जिस पर शक के आधार पर नायब तहसीलदार मयंक गोयल की मौजूदगी में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स के निलंबन की संस्तुति कर आख्या रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!