Bhagwat Katha: बृज में हो रही जय-जयकार नंद के लाला जायो है
- हरिदासपुर में चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर जमकर झूमे श्रद्धालु
अलीगढ़। खेरेश्वर स्थित हरिदासपुर में ल्होसरा मार्ग पर चल रही 108 कुंडीय महालक्ष्मी धन वर्षा महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा में चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता इंद्रेश उपाध्याय कहा कि धरती पर जब-जब अत्याचार बढ़ा है, तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेना पड़ा है। कंस का अत्याचार और अनाचार इतना बढ़ गया कि ऋषि, मुनि, देवता सभी श्रस्त हो गए। तब भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य कल्याण के लिए अवतार लिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में समस्याओं का आना-जाना लगा रहता है। अधिकांश लोग समस्याओं से डर जाते हैं और सफलता से दूर हो जाते हैं। समस्याओं से डरे नहीं, बल्कि उसका समाधान खोजें।
जैसे ही उन्होंने कृष्ण जन्म की लीला का सुंदर प्रसंग सुनाए। वैसे ही कथा पांडाल में उपस्थित श्रोता नंद के आनंद भये जय कन्हैया लाल की, बृज में हो रही जय-जयकार नंद के लाला जायो है आदि बधाई गीत गाते हुए जमकर झूमते हुए नृत्य करने लगे। कथा वाचक ने व्यास गद्दी से श्रोताओं को मिश्री, लड्डू, मिठाई, टॉफी लुटाई, वहीं भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की भव्य झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
इससे पूर्व सुबह यज्ञाचार्य भरत तिवारी के सानिध्य में 108 कुंडीय हवन यज्ञ हुआ। आयोजन में ठाकुर नरेश सिंह, मुख्य यजमान धनंजय पंडित, हाथरस सांसद धर्म पत्नी श्रीमती रजनी दिलेर, शशि सारस्वत, एडवोकेट नीरज शर्मा, प्रमोद गौड़, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी आशू पंडित, शेखर, युवराज रावत, विवेक पंडित, नंदू ठाकुर, वेदप्रकाश शर्मा, सौरभ भारद्वाज, सागर तिवारी, आचार्य कृष्ण गोपाल, आचार्य हिमांशु शास्त्री, आचार्य वेद प्रकाश शर्मा, मुकंद भारद्वाज, मयंक अग्रवाल, दीपक भारद्वाज, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।