रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसान की करंट की चपेट में आकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिजली विभाग की अनदेखी से ग्रामीण परेशान, तीन लोगों की जा चुकी है जान

अलीगढ। पिसावा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोड़ा में बिजली के झूलते तार एक बार फिर किसान का काल बनकर आए। शनिवार को खेतों पर जा रहे किसान की बिजली के तारों की चपेट में आने से करंट लगकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। वहीं मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।मिली जानकारी के अनुसार मीरपुर दहोड़ा निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार पुत्र दिनेश चंद्र किसान थे। शनिवार की तड़के वह खेतों पर लगे नलकूप के कमरे के निर्माण के लिए लोहे की एंगल लेकर घर से जा रहे थे। तभी उनकी एंगल गांव में लटक रहे हाईटेंशन के तारों से टकरा गई। जिससे किसान की करंट से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में झूलते तार लोगों का काल बन रहे हैं। गांव में बिजली के तारों से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन वह इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक ने अपने पीछे मां व दो बेटों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!