रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरी के मामले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों भुकरावली स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान चोर एक बैग को चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के कामाख्या मंदिर के पास के रहने वाले अमित वार्ष्णेय ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। रविवार को एसआई हरेंद्र सिंह मय फोर्स के महरावल मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने चोर की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने चोर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत पुत्र ठाकुरदास निवासी नगला कलार थाना बन्नादेवी बताया है। आरोपी के कब्जे से पिछले दिनों फार्म हाउस से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

————–

पुलिस ने एक चोर को पकड़ा, चोरी की मोपेड बरामद

खैर। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक चोर को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से चोरी की मोपेड बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रही थी। तभी मोपेड सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम को शक हो गया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सौरभ कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी शिकरवार, खैर बताया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोपेड बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!