रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत के लिए गए किसान

नगला जुझार। भारतीय किसान यूनियन की किसान महापंचायत पीपली, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में शामिल होने के लिए जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो के नेतृत्व में अलीगढ़ से सैकड़ों किसान रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया सूरजमुखी एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर भाजपा की खट्टर सरकार ने लाठीचार्ज के विरोध में 12 जून को किसान महापंचायत का आयोजन किया है। किसानों की मांगें मनवाने तक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष के साथ चौधरी संतीराम, बृजेश चौधरी, वीरेश यादव, नाहर सिंह, सूबे सिंह, चैन सिंह, हरदम सिंह, नारायण सिंह, बहादुर खान, नवाब खां, विक्रम सिंह सूर्यवंशी, संजय वाल्मीकि, विजेंद्र बघेल, हरेंद्र बघेल, आजाद शर्मा, नीरज शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!