रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौसेरे दो भाईयों की हुई मौत

- जवां क्षेत्र में छेरत मोड़ के पास देर रात हुआ हादसा

 

अलीगढ़। जवां थाना क्षेत्र में छेरत मोड़ के पास रविवार देर रात में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जवां के बिस्मिल्लाह कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय जाकिर पुत्र निसार अहमद अपने 40 वर्षीय मौसेरे भाई सलीम पुत्र अली मोहम्मद निवासी भगवानगढ़ी थाना क्वार्सी के साथ रविवार रात्रि में जवां स्थित सुमेरा नहर से मछली पकड़कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी छेरत मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ।

ट्रक की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में भीकमपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गांधीपार्क क्षेत्र के जानकीनगर निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर पुत्र घनश्याम सिंह मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार रविवार को वह गभाना से ट्रैक्टर-ट्राॅली में सामान लेकर अलीगढ़ के लिए आ रहा था। तभी वह बन्नादेवी क्षेत्र के भीकमपुर स्थित ट्रैक्टर-ट्राॅली को खड़ा करके एक ट्रक के पीछे खड़ा होकर अपने साथी से बात कर रहा था। तभी अचानक से चालक ने ट्रक को पीछे किया। जिसकी चपेट में आकर रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!